फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत से गुस्साए ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की किल्लत से गुस्साए ग्रामीणों ने जलघर को जड़ा ताला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। पानी की किल्लत से जूझ रहेे गांव भरपूर के ग्रामीणों ने जलघर को ताला जड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरा रोष जताया। मांगे राम, भजन लाल, ज्ञान सिंह, बलवान सिंह, भीम, हजारी राम सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के जलघर में पिछले दो सप्ताह से पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। जलघर में पानी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जा रही है वैसे ही पानी की गंभीर समस्या पैदा होती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को दूरदराज के खेतों में लगे हुए ट्यूबवेलों से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़कों पर उतरने का मजबूर होंगे। इस बारे जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुभाष चंद से बात की गई थी की गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार की तालाबंदी से इंकार किया और कहा कि वह आज भरपूर में गए थे और उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि जल घर के स्टोरेज टैंक को जल्द ही रिपेयर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें