फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी विद्या मंदिर में मानसिक रोगों पर आधारित सेमीनार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। मिनी बाईपास स्थित गांधी विद्या मंदिर स्कूल में मनोरोग पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में नागरिक अस्पताल की डॉ. गविंद्र कौर ने विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को संबोधित किया। डॉ. ने मनोरोग का मुख्य कारण चिंता, अवसाद, मानसिक तनाव आदि है। इससे मनुष्य मनोरोग का शिकार हो जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए जरुरी है कि हमें अपने आपको सदैव खुश रखना चाहिए तथा सम और विषम परिस्थितियों के लिए अपने आपको सक्षम बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर किसी को मनोरोग हो जाता है तो उसका इलाज संभव है। अंत में स्कूल प्राचार्य सुशील शर्मा ने कहा कि मनोरोग से ग्रस्त बच्चे व युवा भी समाज का अभिन्न अंग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें