फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म मस्त मस्म मुल्तानी के लिए हुआ आडिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
लुप्त होती मुल्तानी भाषा को बचाने व शिक्षा पर जोर देने के उद्देश्य से कारवां प्रोडेक्शन की ओर से बनाई जा रही फिल्म मस्त मस्त मुल्तानी के लिए रविवार को फतेहाबाद के लाजपत नगर स्थित समाधां मंदिर में ऑडिशन हुआ। इस ऑडिशन में अनेक नवोदित कलाकारों ने अपने ऑडिशन दिए। फिल्म के प्रोड्यूसर एवं निर्देशक रमेश मल्होत्रा ने बताया कि इस फिल्म के लिए पूरे हरियाणा में अनेक स्थानों पर ऑडिशन लिए जा रहे हैं और नवोदित कलाकारों को मौका दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करनाल, पानीपत, सोनीपत में ऑडिशन लिए जा चुके हैं और अब फतेहाबाद में ऑडिशन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑडिशन होने के बाद नवंबर माह में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश के अनेक हिस्सों को चुना गया है। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य धर्मेंद्र गोस्वामी ने बताया कि जो युवा फतेहाबाद में ऑडिशन में भाग लेने से रह गए हैं, उनके लिए अक्तूबर माह के अंत में एक बार फिर फतेहाबाद में ऑडिशन लिया जाएगा। इस अवसर पर फिल्म के सह निर्देशक हरमेश मल्होत्रा, पेरिस टेली फिल्म के निर्देशक श्याम आनंद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें