फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच कैंप में 510 लोगों की आंखों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। लायंस क्लब रतिया टाउन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के साथ वीरवार को नागरिक अस्पताल में 44वां आंखों के आपरेशन कैंप लगाया गया। कैंप में 510 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जिसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. मुनीष बांसल ने रिबन काटकर किया। बंसल ने कहा कि किसी की अंधेरी जिंदगी में रोशनी का दान सबसे बड़ा दान है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद शर्मा ने मरीजों को आंखों की देखभाल व संक्रमण से बचाव व सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। क्लब प्रधान लायन शिव सोनी ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। सह परियोजना अधिकारी लायन सुरेश जैन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा परियोजना अधिकारी लायन नरेंद्र वधवा ने सबका आभार प्रकट किया। मंच संचालन लायन सुरेश जिंदल ने किया। इस अवसर पर जोन चेयरमैन लाल सिंह ,कोषाध्यक्ष राज कुमार मित्तल, अशोक चोपड़ा, सुरेश जिंदल, अमर गोयल, सत्य प्रकाश जैन, सतपाल जिंदल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

21 एफटीबीपी 18-रतिया में लायंस क्लब की ओर से आयोजित आंखों के ऑपरेशन कैंप में उपस्थित लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें