रतिया। शहर पुलिस ने वार्ड नंबर 6 निवासी गुरविंदर के साथ लोन देने के नाम पर 20 हजार की धोखाधड़ी हुई है। मामले में पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में वार्ड नंबर 6 निवासी गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने लैपटॉप पर पढ़ाई कर रहा था कि उसके इंस्टाग्राम आईडी पर किसी अज्ञात का मैसेज आया कि आपको लोन की जरुरत है तो मैं आपको लोन दिलवा दूंगा। इस के लिए पहले पॉलिसी लेनी पड़ेंगी। जिसके लिए उन्होंने ने एक मोबाइल नंबर दिया और बोला कि इस नंबर से पॉलिसी की सारी डिटेल भेज दूंगा। जिस पर उन्होंने कुछ डिटेल भेज दी और कहा कि अगर लोन चाहिए तो पहले एक पाॅलिसी लेनी पड़ेगी। इसके लिए आप मुझे 20,000 रुपये भेज दो । जिस पर उनके फोन पर पर 20 हजार रुपये भेज दिए। जब काॅल की तो नंबर बंद आया। गुरविंदर ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोन देने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी की है।