फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार रोड पर टकराई 2 कारें, 4 चार घायल, 1 रेफर

विज्ञापन
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार रोड पर स्थित हरमिंद्र सिंह के पेट्रोलपंप के पास 2 कारों की टक्कर में 4 युवक घायल हो गए। हादसा एक स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में हुआ। हादसे में कार सवार गांव बोसवाल निवासी 18 वर्षीय कृष, काताखेड़ी निवासी 12 वर्षीय बवन, भट्ठा कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय गर्विष, सतीश कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय हरीश घायल हो गए। घायल हुए युवकों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से 1 युवक को गंभीर हालत होने पर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि हम 4 साथी पंप से गाड़ी में तेल डलवाकर फतेहाबाद की तरफ निकले तो एक स्कूटी सवार को बचाने की कोशिश में सामने से आ रही कार से हमारी कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में टक्कर होने के बाद युवकों की कार पलट गई जिसमें 3 नाबालिगों सहित 4 घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें