फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक 12 ग्राम हेरोइन के साथ काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सदर थाना पुलिस ने शहर के लालबत्ती चौक के नजदीक से एक युवक को 12 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस हेड कांस्टेबल कुलदीप के नेतृत्व में वीरवार शाम को नए बस स्टैंड से सदर थाना की ओर जा रही थी। इसी दौरान मेन रोड स्थित एक बैंक के सामने एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस की गाड़ी को देखकर बैंक में घुसने लगा। इसी दौरान जब पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू कर उसकी बाइक की तलाशी ली तो बाइक से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी काठ मंडी बीघड़ रोड फतेहबाद के रूप में हुई है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे हिसार जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें