फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दुष्यंत चौटाला के समर्थन में इस्तीफे देंगे इनेलो पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज दुष्यंत चौटाला के समर्थन में इस्तीफे देंगे इनेलो पदाधिकारी
विज्ञापन

फतेहाबाद । हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थकों द्वारा इनेलो से इस्तीफा देने का सिलसिला बुधवार को फतेहाबाद में पहुंचेगा। फतेहाबाद के जाट धर्मशाला में बुधवार सुबह दस बजे इनेलो के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी पूर्व विधायक निशान सिंह की अगुवाई में अपने इस्तीफे देंगे। ये जानकारी देते हुए सांसद दुष्यंत चौटाला के समर्थक विकास मेहता ने बताया कि बुधवार को पदाधिकारियों के इस्तीफे से ये बात साफ हो जाएगी कि इनेलो का जमीनी काडर आज भी सांसद दुष्यंत चौटाला व अजय चौटाला के समर्थन में है। मेहता ने कहा कि पूरी युवा कार्यकारिणी एवं अन्य भी कई इनेलो पदाधिकारी पूर्व विधायक निशान सिंह की अगुवाई में इस्तीफे देकर सांसद दुष्यंत चौटाला के हाथ मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इनेलो में तानाशाही की स्थिति आ गई है और ये किसी भी राजनीतिक दल के पतन की शुरूआत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें