फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने हर वायदे को पूरा किया:इंदौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने हर वादे को किया पूरा : इंदौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। बुढ़ापा पेंशन दो हजार रुपये करने के साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा का जनता से किया हर वायदा पूरा किया है। यह बात भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व धानक समाज उत्थान सभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील इंदौरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चुनावों से पहले भाजपा ने हरियाणा के बुजुर्गों से पेंशन दो हजार रुपये महीना करने का वादा किया था। जिसको भाजपा की हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक नवंबर से बुजुर्गों की पेंशन दो हजार रुपये तय कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज सही मायनों में हरियाणा नंबर वन बना है, क्योंकि आज किसान खुशहाल है गरीबों का उत्थान हो रहा है, व्यापारी वर्ग को जीएसटी से राहत मिली है और प्रदेश विकास में देश में प्रथम स्थान पर है। इंदौरा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार का नामोनिशान मिट गया है और अधिकतर भ्रष्टाचारी जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें