फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल का पानी हमारा हक है उसे लेकर रहेंगे: सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
एसवाईएल का पानी हमारा हक है उसे लेकर रहेंगे: सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। एसवाईएल के पानी को लेकर इनेलो-बसपा जेल भरो आंदोलन को लेकर इनेलो किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष स.निशान सिंह के नेतृत्व में गठबंधन के नेताओं ने हलके के विभिन्न गांवों का दौरा कर निमंत्रण दिया। इस दौरान सिंह ने हलके के गांव डांगरा, लोहखेड़ा, बिढ़ाईखेड़ा, रत्ताखेड़ा, अमानी, मादुआना, गोबिंदपुरा, भोडिय़ाखेड़ा, फतेहपुरी, चंदड़ खुर्द, चंदड़कलां, भोडी, इंदाछोई, दशमेश नगर, बुआन, बोस्ती, ढाणी भोजराज, ढाणी सांचला, भट्टू , डुल्ट, ढाणी डुल्ट आदि का दौरा किया। सिंह ने कहा कि 22 तारीख को फतेहाबाद की नई सब्जी मंडी में इनेलो बसपा के हजारों कार्यकर्ता पहुंचकर केंद्र व प्रदेश की सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। उन्होंने कहा कि एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक है। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष पीएस फानर, इनेलो हलका प्रधान हरि सिंह डांगरा, बसपा हलका प्रधान जयदयाल डांगरा, रघुवीर चेयरमैन, मनोज धारसूल, गुरचरण सिंह अमानी, इनसो जिलाध्यक्ष जतिन खिलेरी, बसपा के कृष्ण, बनवारी लाल खोबड़ा, राममेहर धारसूल, दीपा सिंह आदि उपस्थित थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें