फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीकाकरण अभियान के दौरान लगाए काले बिल्ले, जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीकाकरण अभियान के दौरान लगाए काले बिल्ले, जताया रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया । बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने सरकार द्वारा मांगों को नहीं मानने के विरोध में शनिवार को काले बिल्ले लगाकर टीकाकरण अभियान चलाया और अपना रोष जताया। यूनियन के जिला प्रधान पवन ताखर, जिला प्रेस सचिव कश्मीरी लाल व राज्य उपप्रधान वीरपाल कौर ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बच्चों में व्याप्त जानलेवा बीमारी खसरा-रूबेला को जड़ से समाप्त करने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। मांगे न माने जाने पर पहले कर्मचारियों ने इस अभियान का बहिष्कार करने का फैसला लिया था लेकिन एसोसिएशन की मांगों के प्रति स्वास्थ्य मंत्री और महानिदेशक के सकारात्मक रुख, मांगों के प्रति ठोस आश्वासन व जनहित को देखते हुए एसोसिएशन ने खसरा रूबेला अभियान के बहिष्कार के निर्णय को एक माह के लिए स्थगित करते हुए काले बिल्ले लगाकर टीकाकरण करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी लंबे समय से ग्रेड पे 4200, पद को तकनीकी घोषित करना, एनएचएम में कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य महिला कर्मचारी को नियमित करने की पॉलिसी बनाने, नियमित होने की प्रक्रिया तक सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार समान काम समान वेतन देने आदि मांगों को लेकर आंदोलनरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें