कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक बुराई: डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्णतया पाबंदी लगाने के लिए अधिकारी ठोस कदम उठाएं और आमजन को भी जागरूक करे। कन्या भ्रूण हत्या करना व करवाना पाप तथा सामाजिक बुराई है। इस समय रहते नहीं रोका गया तो भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। यह बात उपायुक्त हरदीप सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष में अधिकारियों की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण व अतिरिक्त उपायुक्त डॉ जेके आभीर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि लिंगानुपात में सुधार के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अथक प्रयास करे और अन्य विभागों को भी सहयोग ले। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये की राशि का ईनाम दिया जाएगा तथा उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।