देश हित के कार्य करे युवा पीढ़ी : अमरजीत
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा पंजाब-हरियाणा यूनिट कमेटी वार्ड नंबर-3 का तीसरा सम्मेलन वार्ड-3 में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्ष अमरजीत ने की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बुराइयों से दूर रहकर शहीदों की विचारधारा अपनाकर समाज हित व देश हित के कार्य करने चाहिए। देश व समाज के विकास के लिए युवाओं को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी अपना रास्ता भटककर गलत कार्यों की तरफ चल पड़ी है। सभा द्वारा युवाओं को संगठित करके शहीदों की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर बारु राम, काला, सतनाम सिंह, संदीप कुमार सहित सभा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।