फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क हादसे में मताना गांव के भजन गायक की मौत, साथी की हालत नाजुक, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शुक्रवार देर रात भूना के पास हुए एक सड़क हादसे में फतेहाबाद जिले का उभरता हुआ भजन गायक विक्रम मताना कम उम्र में ही काल का ग्रास बन गया जबकि उसके साथ जा रहा अन्य भजन गायक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक बाइक पर सवार होकर गांव टिब्बी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गांव मताना से निकले थे लेकिन भूना के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम मताना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आसपास के राहगीरों ने उनके साथी जयसिंह दौलतपुरिया को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया तो उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे हिसार रैफर कर दिया। मृतक के शव का शनिवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उभरते हुए युवा गायक की मौत से न केवल गांव मताना बल्कि हरियाणा के संगीत जगत में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें