फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल किसान संघर्ष समिति ने 17 जनवरी को कमेटी केसभी सदस्यों की 2 बजे बैठक बुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
भूना शुगर मिल किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में शुगर मिल चलाने की मांग को लेकर किसानों का धरना 29वें दिन में प्रवेश कर गया है। जबकि भूख हड़ताल के आठवें दिन धारसूल जोन के पांच किसानों ने क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे । जिनमें किसान राम सिंह नम्बरदार कुलां, धर्मपाल सिंह, अनूप सिंह, संजय कुमार धारसूल, बलबीर सिंह कुलां धरने पर बैठे। जिसकी अध्यक्षता किसान नेता एवं सरपंच प्रतिनिधि कुलां जगदीश चन्द्र ने की । एडवोकेट धर्मपाल ने कहा कि शुगर मिल भूना व इसके इलाका के लिए एक वरदान थी । कर्मचारी नेता कृष्ण कुमार धारनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने धरने पर आकर किसानों से बातचीत करने पर संतोष जाहिर किया तथा धन्यवाद किया । शुगर मिल किसान संघर्ष समिति ने 17 जनवरी को कमेटी के सभी सदस्यों की 2 बजे बैठक बुलाई है । बैठक में 23 जनवरी को भूना पूर्ण रूप से बंद करने की योजना के लिए व्यापारी व दुकानदारों से संपर्क करने तथा भूख हडताल को आगे और प्रभावित ढंग से चलाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर कामरेड कृष्ण स्वरूप गोरखपुरिया, किसान अमरीक सिंह, चान्दी राम कडवासरा, कर्मजीत सिंह, पूर्व सरपंच रामस्वरूप जाखड, दयाकिशन, राममेहर, करनैल सिंह कुलां, कौर सिंह धारसूल, बलवान सिंह नंबरदार, फकीरचंद सिंथला, रामनारायण बिश्रोई, रमेश कुमार, जोधा राम शर्मा, रामनिवास धारसूल, भागचन्द, सुशील जाण्डली, राजेंद्र खजूरी, दलबीर सिंह, धर्मपाल राव, महेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें