फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ विवाद के बाद पहली बार फतेहाबाद पहुंचे बराला ने मीडिया से बनाई दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ विवाद के बाद पहली बार फतेहाबाद पहुंचे बराला ने मीडिया से बनाई दूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
चंडीगढ़ छेड़छाड़ विवाद में बेटे विकास बराला का नाम सामने आने के बाद पहली बार फतेहाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मीडिया से दूरी ही बनाए रखी। श्रमिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए फतेहाबाद आए बराला से बातचीत करने के लिए मीडियाकर्मी सारा समय कार्यक्रम में मौजूद रहे, लेकिन कार्यक्रम खत्म होते ही प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला बिना किसी सवाल का जवाब दिए मंच से उतर कर सीधा गाड़ी में बैठे और वहां से दिल्ली के लिए निकल गए। चंडीगढ़ विवाद के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला 14 अगस्त को टोहाना पहुंचे थे जहां उन्होंने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था और इसके बाद अपने डांगरा गांव स्थित फार्म हाउस पर भी काफी समय तक पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद बराला ने 15 अगस्त को टोहाना बीजेपी कार्यालय में तिरंगा फहराया और फिर उसी दिन सांय वो चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए थे। 17 अगस्त को फतेहाबाद में आयोजित श्रमिक सम्मान कार्यक्रम के लिए वो सीधा चंडीगढ़ से फतेहाबाद पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राज्यमंत्री नायब सैनी हालांकि एक दिन पहले ही फतेहाबाद पहुंच गए थे लेकिन बराला के फतेहाबाद पहुंचने तक वो भूना रोड़ स्थित रेस्ट हाउस में ही रुके रहे। बराला के फतेहाबाद पहुंचने के बाद दोनों एकसाथ अनाजमंडी के बाहर वाले शेड के नीचे आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें