फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधी सम्मेलन 25 जून को भिवानी में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी प्रधान अशोक नारंग ने बताया कि व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन 25 जून को भिवानी कि अनाज मंडी में रखा गया हैं। इसमें मुख्यातिथि हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांफैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग दास गर्ग होंगे। नारंग ने बताया कि सम्मेलन में व्यापारी की आम समस्या, जीएसटी के तहत आम उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर 28 व 18 प्रतिशत टैक्स लगाने, कपड़ा व साड़ी, धूप आदि वस्तुओं पर टैक्स लगाने, व्यापारियों के खिलाफ जटिल कानून बाने व मंडी आढ़तियों कि समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी टैक्स प्रणाली लागू करने के बाद हरियाणा में मार्केट फीस मंडी टैक्स नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा की जब एक टैक्स एक प्रणाली लागू करने कि बात है तो मंडी टैक्स नहीं होना चाहिए। इस सम्मेलन को व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग व प्रदेश के अन्य व्यापारी नेता संबोधित करेंगे।
व्यापार मंडल का राज्यस्तरीय व्यापारी सम्मेलन 25 को
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें