फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो मामलों में दो युवकों से 19 ग्राम हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना भूना व थाना शहर टोहाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गश्त के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 ग्राम हेरोइन बरामद की है। भूना पुलिस के एएसआई दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान भूना के वीटा प्लांट बूथ के पास से मुकेश उर्फ सीलू निवासी भूना को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12.50 ग्राम हेरोइन बरामद कर थाना भूना में मामला दर्ज किया है। जबकि थाना शहर टोहाना पुलिस ने हेरोइन रखने के आरोप में सुरेश कुमार उर्फ शेसा निवासी किला मोहल्ला टोहाना को मुख्य बाजार टोहाना से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पुलिस ने 6.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर टोहाना में मामला दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें