सड़क पर सांड़ के आने से बिगड़ा बाइक सवार का संतुलन, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भूना रोड स्थित विश्वकर्मा इंजीनियर वर्कर्स के पास एक सांड़ के आगे आने से बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव मादुआना निवासी अनिल कुमार बस स्टैंड के पास उसकी दुकान है जिससे वह अपने परिवार का गुजर बसर करता है। उसने बताया कि जब वह रोजाना की तरह बाइक पर अपने घर के लिए जा रहा था तभी अचानक रास्ते में एक सांड़ के आने से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर दूर जा गिरा। परिजनों ने सूचना पाकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसके हाथ में फैक्चर होने के कारण इलाज चल रहा है।