फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी संस्कृति व देशभक्ति की झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव भिरडाना के सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मुख्यातिथि के तौर पर यातायात पुलिस के एएसआई हेतराम बैनीवाल ने शिरकत की। स्कूल प्रिंसिपल सतीश बिश्रोई ने हेतराम बैनीवाल का स्वागत किया। प्रदर्शनी में 450 से अधिक बच्चों ने तरह-तरह के मॉडल्स प्रस्तुत किए। इस प्रदर्शनी में गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र की संस्कृति और प्रसिद्ध स्थलों के बारे में दिखाया गया। जागो भारत जागो प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने और लोगों को अपने वोट के प्रति जागरूक किया। भारतीय सेना में प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न युद्धपोत जहाजों , मिसाइलों और आधुनिक हथियारों को भी प्रदर्शनी मे प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी में बच्चों ने 35 से अधिक माडलों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में ग्रामीणों व अभिभावकों ने बढ चढ़कर भाग लिया। इसमे पिंक सिटी स्कूल बीसला और आदर्श भारती स्कूल भूना व अन्य स्कूलों के छात्र भी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए स्कूल मे पहुंचे। परिणामों में भारतीय सेना के सुरक्षा उपकरणों को प्रथम, जागो इंडिया माडल को द्वितीय व गुजरात संस्कृति के माडल को तृतीय स्थान दिया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। इस अवसर पर वर्षा कुलडिय़ा, नीरज मेहता, मधू शर्मा, रेशमा मेहता, राजेंद्र, योगेश, सतपाल राइका, रमेश खटक , सुभाष राइका, महाबीर अयाल्की, हनुमान कड़वासरा, मुख्तयार पूनिया, रिंकू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें