दहेज प्रताड़ना का आरोप, पति सहित चार पर केस दर्ज
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति सहित 4 लोगों पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह गौरव निवासी फतेहाबाद के साथ 19 अगस्त को हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति, सास नारायणी, ससुर रमेश कुमार व पुलकित उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।