ओड समाज 10 को प्रदेश स्तर पर मनाएगा बाबा भागीरथ जयंती
फतेहाबाद। बाबा भागीरथ महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में ओड समाज द्वारा स्थानीय अरोड़वंश धर्मशाला में आगामी 10 जून को इम्माड्डी सिद्धारमेश्वर महास्वामी के सानिध्य में प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए ओसीसीआई के प्रदेशाध्यक्ष एवं वार्ड 6 के पार्षद प्रतिनिधि डा. रणजीत ओड ने बताया कि इस कार्यक्रम में कर्नाटक के विधायक अरविंद्र लिम्बावली ओड बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में शंकर लाल ओड शिकरत करेंगे। कार्यक्रम में ओसीसीआई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एच. रविमाकले विशेष रूप से शिरकत करेंगे। इस समारोह में ओड समाज द्वारा समाज के मेधावी बच्चों व ओड समाज के समाजसेवा में अग्रणीय रहने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। डा. रणजीत ओड ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लें।