फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
फतेहाबाद रोड पर रविवार की दोपहर बाद हरियाणा रोडवेज की सिरसा से चंडीगढ़ जा रही बस में लैदर जाम हो जाने के कारण आग लग गई। बस में निकलते धुंए को देखकर यात्रियों में खलबली मच गई । चालक ने बस को तुरंत रोककर सवारियों को नीचे उतार दिया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल भी बना रहा। बस में 50 से अधिक सवारियां थी और आग को देखते ही दरवाजे व खिड़कियों से लोग कूदने लग गए। मगर मौके पर होटल होने के कारण वहां पर मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर व मिट्टी डालकर आग पर काबू पा लिया। आग से बड़ा हादसा होते से होते बच गया। बस चालक महाबीर सिंह ने बताया कि लैदर जाम होने के कारण आग लग गई थी। लेकिन मौके पर काबू पा लेने के कारण कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सभी सवारियों को दूसरी बस मे ंरवाना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें