अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
फतेहाबाद के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कुमार का अंडर-16 हरियाणा क्रिकेट टीम के कैम्प में चयन हुआ है। सिद्धार्थ का चयन होने पर फतेहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-16 ग्रुप बी के क्रिकेट मैच फतेहाबाद, हिसार व भिवानी में कराए गए जिसमें सिद्धार्थ ने अपनी तेज गेंदबाजी का जौहर दिखाया और उसका हरियाणा क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। सिद्धार्थ ने फतेहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नरेश कुलड़िया का धन्यवाद किया जिन्होंने उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर दिया। एवरेस्ट स्पोर्ट्स क्लब के सचिव व अपैक्स क्रिकेट अकादमी के संचालक अरुण खोड़ ने बताया कि सिद्धार्थ पिछले वर्ष से कोच पारस कम्बोज के नेतृत्व में अपैक्स क्रिकेट अकादमी में अभ्यास कर रहा है। सिद्धार्थ दांए हाथ के तेज गेंदबाज हैं व कड़ी मेहनत से यह सफलता मिली है। अपैक्स ग्रुप के एमडी अंशुल चराईपौत्रा, अपैक्स कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर अमित मक्कड़ ने सिद्धार्थ को बधाई व शुभकामनाएं दीं। चयन होने पर सिद्धार्थ के परिवार को बधाई देने वाला तांता लगा रहा।