शतरंज और बास्केटबाल में फतेहाबाद का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। डांगरा रोड स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल टूर्नामेंट 2017 का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्रिकेटर और डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता स्कूल मैनेजर प्रो. सुभाष शर्मा, रेशम शर्मा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर एडवोकेट विक्रम प्रभाकर, डॉ. अंगद भाटिया, अनिल मान, गौरव भुटानी, सरपंच सुरेन्द्र, रामप्रसाद, सुदेश आर्य, नीरज शर्मा, डॉ. वीके धवन, संजय बजाज, अशोक सिंघल, डॉ. गोपी मौजूद रहे। खेलों में लड़कों के वालीबाल में डीएवी पब्लिक स्कूल कोसली, लड़कियों के वालीबाल के मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल टोहाना विजयी रहे। शतरंज में डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद, लड़कों और लड़कियों के खो-खो में डीएवी पब्लिक स्कूल नारनौल विजयी रहा। लड़कों और लड़कियों के बास्केटबाल में डीएवी फतेहाबाद विजेता रहा। लड़कों के बैडमिंटन में डीएवी फतेहाबाद और लड़कियों के बैडमिंटन में डीएवी पब्लिक स्कूल नारनौल विजेता रहे। लड़कों के बाक्सिंग के विभिन्न वेट कैटेगरी में केएल आर्य पब्लिक स्कूल हिसार के मोहित, साहिल, अनुराग, प्रवेश, तुषार, प्रवीन, सौरभ विजेता रहे। लड़कियों के बाक्सिंग विभिन्न वेट कैटेगरी में डीएवी जाखल की चंदन कंग, जश्नप्रीत, मनप्रीत कौर, यशप्रीत, पवनदीप विजयी रही। लड़कों के शाटपुट में डीएवी टोहाना के करण और लड़कियों के मुकाबले में केएल आर्य की अंजली ने बाजी मारी। लड़कों के डिस्कस थ्रो में डीएवी टोहाना का युवराज और लड़कियों में डीएवी पुलिस हिसार की तमन्ना विजेता रहे। लड़कों के तीरंदाजी में डीएवी नारनौल व लड़कियों में डीएवी जाखल विजेता रहे। दौड़ के मुकाबलों में लड़कों के 100 मीटर राहुल डीएवी पुलिस हिसार, 100 मीटर लड़कियों में कीर्ति केएलआर्य हिसार, 200 मीटर ब्वायज राहुल डीएवी पुलिस हिसार, 200 मीटर गर्ल्स जिज्ञासा डीएवी फतेहाबाद, 400 मीटर ब्वायज लक्षदीप डीएवी पुलिस हिसार, 400 मीटर गर्ल्स हर्ष केएलआर्य हिसार, 800 मीटर ब्वायज योगेश यादव डीएवी नारनौल 800 मीटर गर्ल्स तनु डीएवी पुलिस हिसार, 1500 मीटर ब्वायज गोपाल डीएवी टोहाना 1500 मीटर में तनु डीएवी पुलिस हिसार विजेता रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोगिंद्र शर्मा संग विशिष्ट अतिथियों एवं प्रिंसिपल डॉ. माला उपाध्याय ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी मेडल से सम्मानित किया। क्लस्टर टूर्नामेंट में बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए डीएवी नारनौल के योगेश यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।