फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-ट्रेडिंग के खिलाफ आढ़तियों की हड़ताल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-ट्रेडिंग के खिलाफ आढ़तियों की हड़ताल आज
विज्ञापन


टोहाना।
अनाज मंडी के आढ़ती लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिसका असर सीजन के समय में काम करने वाले पल्लेदारों और अन्य लोगों पर पड़ रहा है। वहीं बुधवार को आढ़तियों की ओर से प्रदेश स्तरीय हड़ताल की जाएगी, जिसके तहत टोहाना अनाज मंडी में मंदिर के मुख्य द्वार के सामने आढ़तियों द्वारा धरना दिया जाएगा। हड़ताल के दौरान व्यापारियों द्वारा सरकार की जनविरोधी नीति के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस बारे में कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान तरसेम बांसल एवं प्रवक्ता अजय गोयल ने बताया कि सरकार की ओर से जो काला कानून उन पर थोपा गया है। उसके चलते उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ रहा है, वहीं किसानों को भी अनेक समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने बताया कि अनेक किसान अपनी फसल को पंजाब राज्य में बेचने जाने को लेकर मजबूर हैं। क्योंकि यहां आने वाले हर किसान को हड़ताल कहकर वापस भेज दिया जाता है। सरकार के इस नियम के विरोध में मंडी में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें