पौधरोपण कर मनाया बेटी उत्सव
फतेहाबाद। गांव आजाद नगर में पौधरोपण किया गया। जिसमें महिला व बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर गुरदीप कौर द्वारा महिलाओं को विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर स्टिकर चस्पा कर जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी वर्कर्स और महिलाओं द्वारा रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महिला पंच, एएनएम, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर ने भाग लिया। महिलाओं को सम्मानित किया गया।