फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसपी ने थाने का रिकार्ड किया चैक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस जल्द निपटाए आपराधिक मामले : डीएसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। शहर थाना में चले रहे मामलों व रिकॉर्ड की जांच को लेकर डीएसपी हैड क्वार्टर धर्मबीर पूनिया शुक्रवार को टोहाना आए। इस दौरान उन्होंने थाने में मौजूद कर्मचारियों की एक बैठक ली और जांच के बाद सुधार के लिए भी आदेश जारी किए। डीएसपी ने थाने में क्राइम रिकॉर्ड की जांच कर शीघ्रता से इन मामलों का निपटान करने के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर बार की तरह जिला पुलिस कप्तान के आदेशानुसार हैड क्वार्टर से डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने शहर थाना परिसर का निरीक्षण किया। डीएसपी के आने की सूचना पाकर कर्मी पूर्ण रूप से अलर्ट हो गए। इस दौरान थाना प्रभारी, एमएचसी अनिल कुमार, बलजीत सिंह, बलजीत कुमार व नरेश कुमार ने रिकॉर्ड की जांच करवाई। डीएसपी थाने की कार्यप्रणाली के बारे जानकारी जुटाई और उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएसपी के निर्देशानुसार अधिकारियों से थाने में आने वाले लोगों को श्रीमान कहकर बुलाने और समस्या को सुनकर प्रेम से हल करने के बारे कहा गया है। डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि उन्होंने शहर थाना परिसर का निरीक्षण किया और रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश भी दिए है। डीएसपी ने कहा कि कुछ जगह सुधार के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें