फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय चौधरी ने गांव गोरखपुर, खाराखेड़ी, धारनियां व स्वामी नगर का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वजातीय मंच ने जलाया जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। सर्वजातीय मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव सिरढ़ान, ढाबीखुर्द, दैयड़, गोरखपुर, खाराखेड़ी, धारनियां व स्वामी नगर का दौरा किया। गांव सिरढ़ान में मनोज कुमार पूर्व सरपंच, ढाबीखुर्द में पंचायत भवन में, दैयड़ में पंचायत भवन में विजय चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। इसके साथ गांव खाराखेड़ी में कबीर जयंती, स्वामी नगर में दरगाह पर जागरण में व गांव गोरखपुर में गरीब कन्याओं की शादी में शामिल हुए। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि हमें आपसी भाईचारा बनाकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो शिक्षा हमें अपने गुरुओं से मिली है उसी को आगे बढ़ाते हुए सर्वजातीय मंच उसी उद्देश्य से आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर मनोज कुमार पूर्व सरपंच सिरढ़ान, जयबीर कसवां सरपंच दैयड़, दरिया सिंह, बृजलाल बैनीवाल, कमल सिंह, राजेंद्र पंच, सुनील पंच, मनीराम, संजय शर्मा, माडूराम ढाका, पवन कुमार, रामकुमार, धर्मवीर, इंद्र, अमन, ज्ञानचंद व प्रवक्ता गुलशन मोंगा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें