फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमिट के बिना सिरसा तक चल रही थी निजी बसें, रोडवेज अधिकारियों ने काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना परमिट के सिरसा तक चल रही थी निजी बसें, काटे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
रोडवेज अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर को बिना परमिट चल रही बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार बसों के चालान काटे गए। रोडवेज अधिकारियों का नेतृत्व रोडवेज जीएम धनराज कुंडू खुद कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थीं कि फतेहाबाद से डिंग जाने वाली बसें परमिट के बिना ही फतेहाबाद से सिरसा तक सवारियां ढो रही थीं जबकि उनका अधिकार क्षेत्र महज डिंग तक ही है। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए जीएम ने नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने बस का पीछा करते हुए डिंग से आगे निकलने पर उक्त बसों को रुकवा लिया। उनके कागजात जांचे गए तो उनके पास महज डिंग तक बस चलाने का परमिट मिला। इस पर रोडवेज अधिकारियों ने चार बसों के चालान काटे। इसके बाद शुक्रवार सांय सिरसा से चलकर फतेहाबाद आने वाली बस का भी चालान काटा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें