भाखड़ा नहर में मिला अज्ञात शव
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव ब्राहमणवाला रोड पर रोझांवाली स्थित भाखड़ा नहर में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। भाखड़ा नहर में एक गिरे हुए वृक्ष में शव अटका हुआ था, जिसको वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ब्राहमणवाला चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। ब्राहमणवाला चौकी इंचार्ज जयबीर सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 40 साल लगती है। शव 3-4 दिन पुराना लग रहा है और पूरी तरह से फूल चुका था। शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया गया है ।
08 एफटीबीपी 11-नहर में अटके हुए शव को बाहर निकालते ग्रामीण