अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत खंड नागपुर के गांव जल्लोपुर में बिजली निगम व स्वच्छ भारत मिशन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बिजली निगम द्वारा बिल ठीक करना, फाइल तैयार करना इत्यादि कार्य भी किए गए और एलईडी बल्ब 50 रुपये की दर से बांटे गए। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण टीम द्वारा गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि अपने आस-पास स्वच्छ वातावरण रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर उप मंडलाधिकारी भूप सिंह, कनिष्ठ अभियंता बलजीत सिंह, खुर्शीद, जगदीश, विनोद कुमार के अलावा अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से मंगा राम, सक्षम युवा बग्गा सिंह, मुकेश व राजीव उपस्थित रहे।