फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने दी धमकी, अगर नैन को ड्यूटि से हटाया तो होगा जीएम कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
रोडवेज की ज्वाइंट एक्शन कमेटी तथा बीएमएस यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि ड्यूटी इंस्पेक्टर रामचंद्र नैन को निजी रंजिश या दबाव में आकर हटाया तो वे जीएम कार्यालय का घेराव करेंगे। हरियाणा राज्य इंटक यूनियन के उपप्रधान तकदीर सिंह कन्हड़ी ने बताया कि कुछ रोडवेज कर्मी रामचंद्र नैन के साथ निजी रंजिश रखते हैं जिस कारण विवाद चल रहा है, जब से टोहाना सब डिपो अस्तित्व में आया है तो किसी भी ड्यूटी इंस्पेक्टर ने न तो इतनी बुकिंग बढ़ाई और न ही आमजन को सुविधा देने के लिए किलोमीटर बढ़ाएं। जबकि रामचंद्र नैन ने अपने विवेक से सब डिपो का विकास किया है। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान सूरजमल पाबड़ा, इंटक प्रधान महेंद्र बिश्नोई, सुरेंद्र खोबड़ा, रामकेश बेरवाल, नरेश कालवन, अनिल डांगरा, जगराज, रमेश बडौदा, महासंघ प्रधान सरबन सिंह, आनंद बिठमड़ा, जगीर, रमेश दीवाना, राजकुमार, राजेंद्र, दलवीर मादुवाना, मंगल बोस्ती रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें