फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातचीत के बावजूद मांगे न मानने पर नप कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। बातचीत के बावजूद नगरपरिषद कर्मचारियों की मांगे न माने जाने से कर्मचारियों में काफी रोष है। इस मुद्दे को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ, फतेहाबाद की बैठक आज जिला प्रधान ओमप्रकाश लोहट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में काफी संख्या में नगरपरिषद कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए लोहट ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की दी, रेहड़े व रेहडिय़ों का प्रबंध करने को लेकर संघ और प्रशासन के बीच बातचीत हुई थी लेकिन अभी तक इनमें से किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया है जिससे कर्मचारियों में नप प्रशासन के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा जिस कारण कर्मचारियों को अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 26 फरवरी को किए जाने वाले आंदोलन में भी नगरपरिषद कर्मचारी बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। बैठक में राज्य उपप्रधान रमेश तुषामढ़, जगदीश, सुरेन्द्र लोहट, पवन चिंडालिया, सतपाल, संजय, राजेश, सतीश, जसवंत, अमित, सुरेंद्र सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें