फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारूति कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव चंदड़ के पास एक मारुति कार में अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बोस्ती निवासी रामकुमार अपने कार्य को निपटाने के बाद वापिस गांव जा रहा था कि अचानक गाड़ी के चंदड़ के पास पहुंचने के बाद आग लग गई। इसके बाद उसने तुरंत गाड़ी से निकलते ही मामले की सूचना नगर परिषद फायर ब्रिगेड को दी। नगर परिषद की ओर से गाड़ी चंदड़ पहुंची, मगर तब तक आग की लपटें काफी तेज हो गई थी। सुबह-सुबह चल रही तेज हवाओं के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नप कर्मियों ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। फायर कर्मी राजेश ने बताया कि उनके पास लगभग 8 बजे बोस्ती निवासी रामकुमार का फोन आया कि उसकी गाड़ी में अचानक आग लग गई है। जिसके बाद वे मौके पर गए तथा आग को बुझा दिया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण पेट्रोल टंकी में लीकेज बताया जा रहा है। गाड़ी मालिक रामकुमार ने बताया कि वह अपने भाई धर्मवीर के साथ अकांवाली किसी कार्य से गया था, जब वह वापिस लौट रहे थे तो अचानक चंदड़ के पास पहुुंचते ही उनकी गाड़ी से बदबू आने लगी। जिसके बाद उसने गाड़ी में लगे हीटर को बंद कर दिया, लेकिन उसके बाद भी जब बदबू आती रही, तो उसने नीचे उतरकर देखा कि गाड़ी में पीछे आग लगी हुई थी। जिसके बाद उसने गाड़ी में रखे आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग को बुझा दिया, लेकिन एक बार फिर दोबारा से आग भड़क गई तो आग को देखकर ग्रामीण उमड़ पड़े। जिसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें