फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल भेजा नशीली दवाओं का तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
पुलिस ने गांव बादलगढ़ के समीप नशीली दवाइयों सहित गिरफ्तार आरोपी समैण निवासी संदीप कुमार का अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड लिए जाने के पश्चात पुन: अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही महमड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज वेद प्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गांव बादलगढ़ के समीप युवक को भारी मात्रा में नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया था, ताकि नशीली दवाइयों के सप्लायर को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस रिमांड के पश्चात आरोपी से की गई पूछताछ के तहत उसने बताया कि नरवाना क्षेत्र में ही नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाला युवक आता है और वह दिल्ली से लाकर ही आगे सप्लाई करता है। आरोपी ने पुलिस को ये भी बताया कि हालांकि वह उपरोक्त सप्लाई करने वाले का नाम नहीं जानता, लेकिन जिस स्थान पर बुलाकर वह सप्लाई देता है उस स्थान की निशानदेही करवा सकता है। पुलिस टीम ने आरोपी के बताए गए स्थान पर दबिश दी, लेकिन इस दबिश के तहत पुलिस को सप्लायर की गिरफ्तारी को लेकर कोई भी सफलता हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें