फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एकड़ भूमि पर स्थापित होगा कुलां उप तहसील कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
एक एकड़ जमीन पर स्थापित होगा कुलां उप तहसील कार्यालय
विज्ञापन

फतेहाबाद।
उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने कहा है कि फतेहाबाद की कुलां उप तहसील के लिए जल्द ही एक एकड़ भूमि पर कार्यालय स्थापित किया जाना है। इसके लिए ग्रामीण सरकार की हिदायतों के अनुसार अपनी भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव ई-भूमि पोर्टल पर दे सकता है। उन्होंने कहा कि अधिगृहित की जाने वाली भूमि कुलां चौक से एक किलोमीटर के दायरे में होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि अपनी भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव देने के इच्छुक भू-मालिक ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन के लिए संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार की सहायता ले सकता है। डॉ. आभीर ने फतेहाबाद जिला की तहसीलों व एसडीएम कार्यालयों में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे विभिन्न सेवाओं हेतु निर्धारित फीस की अदायगी पीओएस मशीनों के माध्यम से करें। इन मशीनों के माध्यम से विभिन्न बैंकों द्वारा जारी किए गए एटीएम कार्ड, डेबिट कार्ड या रूपे कार्ड के द्वारा फीस की अदायगी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में लोगों के समय की भी बचत होगी। उपायुक्त ने कहा कि राजस्व अधिकारी पीओएस मशीनों से अदायगी के कार्य में नागरिकों की मदद करें। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों की प्रतिष्ठा का आंकलन उनके कार्य से होता है। इसलिए वे लक्ष्य का निर्धारण करके तहसील के विभिन्न कार्यों को अपडेट रखें ताकि आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें