फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्माइल बीट्स एनजीओ ने दिया जल बचाओ व तिलक होली मनाने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। स्माइल बीट्स एनजीओ (भारत) के जिलाध्यक्ष तरुण मेहता ने फूलों व गुलाल की होली खेलने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमें अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोग केमिकल रंग का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह सबसे गलत बात हैं। इससे सबसे ज्यादा जल की बर्बादी होती है। अगर हमारे भूमि में जल की कमी हो जाएगी तो हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। इस दौरान तरुण मेहता ने संदेश दिया कि हमें किसी भी कीमत पर पानी को व्यर्थ नहीं बहने देना चाहिए, हमें फूलों के साथ होली मनानी चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष मुकेश नारंग, प्रतीक बजाज, नीरज मेहता, पारस डुरेजा, हिमांशु डुरेजा, अंकुश चराइपोत्रा व साहिल कुमार आदि समस्त उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें