फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीईओ कार्यालय पर कल प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाण राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन जिला फतेहाबाद के आह्वान पर कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 8 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के राज्य उपप्रधान विनोद भड़ोलांवाली ने बताया कि पिछले 8 महीने से पार्ट टाइम कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला, जिस कारण उन्हें अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के माध्यम से इन कर्मचारियों को बकाया मानदेय का तुरंत भुगतान करने, एजुसेट चौकीदार को समान काम सामान वेतन देने, वर्ष 2003 के बाद लगे पार्ट टाइम की वरिष्ठता सूचि बनाने, महिला कर्मचारी से रात की ड्यूटी न ली जाने, आरोही स्कूल के हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा ड्यूटी पर लेने सहित अनेक मांगों को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें