फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खाराखेड़ी में भी मिलेगी गैंस की होम डिलीवरी होगी शुरु, आज गैंस एजेंसी का डीसी करेंगे शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी का आज डीसी करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

फतेहाबाद। नेशनल हाईवे पर गांव खाराखेड़ी में अब शुक्रवार से गैस की होम डिलीवरी मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने गांव में अपनी गैस एजेंसी अलॉट कर दी है। गांव में एचपी की एजेंसी का शुभारंभ शुक्रवार को डीसी डॉ. जेके आभीर करेंगे जबकि अध्यक्षता एडीसी सतबीर जांगू तथा खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी प्रमोद शर्मा करेंगे। गांव में गैस एजेंसी शुरू होने से आसपास के बीस गांवों के आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अब गैस सिलिंडर के लिए फतेहाबाद आने की जरूरत नहीं रहेगी। गांव के आसपास ही उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से गैस की आपूर्ति मिल जाएगी। एजेंसी संचालक शिखा मजोका ने बताया कि इस एजेंसी के लिए 86 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें कंपनी ने उन्हें ये कंपनी अलॉट की है। इस मौके पर एचपी के सीनियर सेल्स अधिकारी प्रवीण देसवाल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें