फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एरिन को हैड ब्यॉय, दिया को हैड गर्ल चुना गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। क्रेसेंट पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों में से परिषद सदस्यों का चयन किया गया। विद्यार्थियों का चयन स्कूल की कोर्डिनेटर नेहा भाटिया, स्कूल प्राचार्या अनुजा मेहता व प्रबंधक कमेटी सदस्यों ने किया। इसमें एरिन को हेड ब्यॉय, दिया को हेड गर्ल, गितांशी को कल्चरल कैप्टन, सनन को कल्चरल वाइस कैप्टन, ध्रुव को डिसीप्लीन मैंटर, जाह्नवी को डिसीप्लीन वाइस मैंटर, अनुराग को स्पोर्ट्स कैप्टन, आरजू को स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन चुना गया। समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों व प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम करेंगे। स्टूडेंट काउंसिल में विद्यालय को चारा हाउस में वर्गीकृत किया गया। इन सभी हाउस के नाम देश के महान एवं स्वतंत्रता सेनानी नेताओं के नाम पर रखे गए। स्कूल के पहले हाउस का नाम स्वामी विवेकानंद हाउस व रेड हाउस, दूसरे हाउस का नाम रचिंद्र नाथ टैगोर व येलो हाउस, तीसरे हाउस का नाम सुभाष चंद्र बॉस व ग्रीन हाउस, चौथे हाउस का नाम सरदार वल्लभ भाई पटेल व ब्लू हाउस रखे गए। स्कूल की प्राचार्या अनुजा मेहता ने इन बच्चों को बैज पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें