फतेहाबाद। सारा दिन तेज धूप और गर्मी के बाद सोमवार देर रात साढ़े आठ बजे मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच होती दिखाई दी जब एकाएक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते नेशनल हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और तापमान में भी एकाएक गिरावट आ गई। हालांकि बारिश के कारण एकाएक शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित होने का भी समाचार है। हालांकि राहत की बात ये रही कि रात नौ बजे तक बहुत ज्यादा तेज बारिश और तेज हवा नहीं चली जिसके चलते मौसम में ठंडक ही महसूस की गई। लेकिन काले बादलों के बीच रूक-रूक कर गरजती बिजलियां जरूर लोगों को डरा रही थी।