फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसंगा बस स्टैंड स्कूल मदान में कुश्ती दंगल का आयोजन 3 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
स्व. रणधीर सिहाग वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में तीन मार्च को बस स्टैंड स्कूल मदान में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें फतेहाबाद के पार्षद बजीर सिंह जाखड़ मुख्यातिथि होंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ड्रग इंस्पेक्टर बलजीत सिंह करेंगे। समापन समारोह पर कुतबपुर के सरपंच प्रवीन गुज्जर बतौर मुख्यातिथि विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार एवं ट्राफी देकर सम्मानित करेंगे। मंच संचालन विकास जाखल करेंगे। इस कुश्ती दंगल में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के पहलवान भाग लेंगे। ओपन कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम ईनाम 71 सौ रुपये एवं ट्राफी तथा द्वितीय इनाम 31सौ रुपये एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा। 82 किलो भार वर्ग की कुश्ती में पहला इनाम 51सौ रुपये व द्वितीय इनाम 21 सौ रुपये तथा 74 किलो भार वर्ग की कुश्ती में पहला इनाम 31 सौ रुपये व द्वितीय इनाम 11सौ रुपये दिया जाएगा। ट्रस्ट के चेयरमैन बंटी सिहाग ने बताया कि कुश्ती दंगल में 60वर्ष से अधिक आयु के बुर्जुर्गों की दौड़ भी होगी। जिसमें प्रथम ईनाम 11सौ रुपये, द्वितीय 5सौ व तृतीय इनाम 3 सौ देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें