अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां। पुलिस ने गांव ढ़ाबीकलां से एक महिला के गायब होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में ढ़ाबीकलां निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन हिसार में शादीशुदा है। वह पिछले चार महीने से अपने मायके ढ़ाबीकलां में आई हुई थी। 25 दिसंबर दोपहर को वह भट्टूकलां में दवा लेने की बात कहकर गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।