फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला सरंक्षण अधिकारी ने रूकवाया नाबालिग युवती का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला संरक्षण अधिकारी ने रुकवाया नाबालिग युवती का विवाह
विज्ञापन


रतिया।
निकटवर्ती गांव बाड़ा में जिला महिला संरक्षण अधिकारी रेखा अग्रवाल और पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की के होने वाले विवाह को रुकवा दिया और प्रशासनिक टीम ने इस बारे में लड़की के परिजनों को चेतावनी भी दी है कि अगर लड़की के बालिग होने से पहले उसका विवाह किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जिला महिला संरक्षण अधिकारी और पुलिस टीम ने लड़की के परिजनों से लिखित में बयान भी दर्ज किए। जानकारी के अनुसार जिला महिला संरक्षण अधिकारी रेखा अग्रवाल को गुप्त सुचना मिली थी कि मंगलवार को गांव बाड़ा की एक नाबालिग लड़की की शादी पंजाब के कलीपुर के रहने वाला युवक से की जा रही है। जिस पर रेखा अग्रवाल ने मामले की सूचना महमड़ा पुलिस चौकी को दी। महमड़ा पुलिस टीम और जिला महिला संरक्षण अधिकारी बाड़ा गांव में पहुंचे तो और परिजनों से लड़की के जन्म के प्रमाण पत्र संबधित दस्तावेज मांगे तो दस्तावेजों के आधार पर लड़की की उम्र 14 वर्ष पाई गई। प्रशासनिक टीम द्वारा विवाह तुरंत रोकने पर लड़की के परिजनों ने पंजाब के कलीपुर में रहने वाले लड़के के परिजनों को बारात लाने से मना कर दिया और विवाह को रोक दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें