फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि को लेकर जताया रोष, छात्र यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी द्वारा फीसों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में हरियाणा स्टूडेंट यूनियन द्वारा यूनियन के वरिष्ठ सदस्य बिंदर सिंह की अध्यक्षता में खालसा त्रिशताब्दी कॉलेज के आगे प्रदर्शन करके यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर यूनियन के छात्र नेता रवि कुमार ने बताया कि चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के द्वारा नाजायज तरीके से स्नातक करने वाले छात्रों की फ ीसों में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि पहले यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की 4 हजार से 5 हजार रुपये तक दाखिला फीस होती थी लेकिन इस बार चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी ने इन विद्यार्थियों की लगभग 7 हजार रुपये दाखिला फीस कर दी गई है। वहीं द्वितीय वर्ष की पहले फीस 1900 से लेकर 26 तक थी लेकिन अब 5000 हो गई है। ऐसे ही अंतिम वर्ष की फ ीस बढ़ाई गई है जो कि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सरकारी कॉलेज के अंदर जरूरतमंद बच्चे ही एडमिशन लेते हैं और गरीब बच्चो की हजारों रुपये की फीस बढ़ाकर शिक्षा विरोधी फैसला अपनाया है। वहीं दूसरी तरफ सरकार को शिक्षा के ऊपर बजट को बढ़ाना चाहिए परंतु सरकार बजट घटा रही है। हरियाणा छात्र यूनियन मांग करती है की जो फीस बढ़ाई गई है उसे कम किया जाए अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती अन्य संगठनों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें