रतिया। ट्रांसफार्मर न बदलने से गुस्साए आजाद मार्केट के दुकानदारों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। दुकानदारों का कहना था कि बिजली विभाग से बार-बार मांग किए जाने के बावजूद ट्रांसफार्मर को बदलने की जगह मरम्मत कर दी जाती है, जिसके लगातार बिजली उपकरण खराब हो रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि कभी वोल्टेज बिल्कुल कम होती है तो कभी वोल्टेज अधिक आ जाती है। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण यह अकसर खराब हो जाता है, जिस कारण इस भयंकर गर्मी के दिनों में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर साहिल कुमार, डेविड बंसल, सुभाष शर्मा, गोपाल शर्मा, राम सिंह, शाम लाल, मदन लाल, ऋषि, प्रदीप व राजेश पूनिया सहित अनेक दुकानदार उपस्थित थे।