फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में निकली तीन फुट लंबी गोह

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में रात 11 बजे तीन फुट लंबी गोह निकलने से मरीजों व स्टाफ में हड़कंप मच गया। आपातकालीन कक्ष में कार्यरत चिकित्सक डॉ. जावेद ने मामले की सूचना पीपल्स फार एनिमल से डॉ. गोपी को दी। डॉ. गोपी ने एक घंटे की मशक्कत के बाद गोह को काबू किया। गोह को काबू न किया जाता तो यह जच्चा-बच्चा कक्ष व बच्चों की नर्सरी में जा सकती थी जिससे कोई भी हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि इससे पहले भी नागरिक अस्पताल में जहरीले सांप व अन्य जानवर निकल चुके है ंलेकिन बावजूद उसके वहां प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। डॉ. गोपी ने बताया कि अस्पताल में गोह निकलने की सूचना डॉ. जावेद ने उन्हें दी थी जिसके बाद उन्होंने गोह को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें