फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला की पैरोल रद्द करने की मांग, डीजीपी को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा के विधि एवं विधायी विभाग के संयोजक एडवोकेट प्रवीण जोड़ा लिखे पत्र में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री पैरोल पर बाहर आकर समाज का परस्पर भाईचारा खराब करने एवं झगड़ा कराने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले की ओमप्रकाश चौटाला अपने दूषित मकसद में कामयाब हों उनके खिलाफ समाज में परस्पर झगड़ा कराने की कोशिश करने के जुर्म में भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए, 504, 505(2) तथा अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए एवं उनके पैरोल को रद्द किए जाने की सिफारिश कर दोबारा जेल भेजा जाए। जोड़ा ने मांग की है कि इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख जोकि नौकरियों में भ्रष्टाचार के जुर्म में जेल की सजा काट रहे है तथा आजकल पैरोल पर आए हुए हैं ने पिछले दिनों सिरसा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुए उनकी जाति, गौत्र की तुलना आवारा और नकारा पशुओं से कर डाली। उन्होंने ऐसा ब्यान न केवल सिरसा में दिया, अपितु उन जहरीले एवं समाज के परस्पर भाईचारे को खराब करने वाले एवं सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले शब्दों को पहले फतेहाबाद, फिर सोनीपत में एवं कैथल में भी दोहराया है जिससे साबित होता है कि ओम प्रकाश चौटाला जानबूझ कर हरियाणा प्रदेश की भोली भाली जनता को उकसाकर समाज का भाईचारा खराब करना चाहते है। पुलिस को उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें