टोहाना। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय महाविद्यालय की ओर से सेंटर इंचार्ज वंदना और बीके कौशल्या की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। इस मौके पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली को मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. शिव सचदेवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मानव अपने हितों को साधने के लिए अंधाधुंध पेड़ों की कटाई कर रहा है जिससे पृथ्वी पर प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया पेड़ जहां वर्षा लाने में सहायक हैं वहीं, तपती धूप में ठंडी छाया भी देते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के दिन पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए। रैली ब्रह्माकुमरीज सेंटर से शुरू होकर जैन समाधि रोड, चंडीगढ रोड के रास्ते हर्बल पार्क में पहुंची जहां पौधरोपण किया तथा उस उपरांत सेंटर परिसर में पहुुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर खुशीराम, बुद्धराम, ब्रजेश पाहवा, शिवकुमार, राज वर्मा आदि उपस्थित रहे।